बड़वानी जिला : बावनगजा

श्रेणी अन्य, एडवेंचर, ऐतिहासिक, प्राकृतिक / मनोहर सौंदर्य

बावनगजा (चुलगिरी) एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ केंद्र है। यह जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर है। वहाँ पहाड़ी पर 15 वीं सदी के 11 मंदिर हैं साथ ही भगवान आदिनाथ की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। ऐसा कहा जाता हैं कि जैन संत कुंभकर्ण और इंद्रजित नें इस स्थान से ही निर्वान पाया था ।

कैसे पहुंचें:

बाय एयर

देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर से लगभग 150 किमी दूर है।

ट्रेन द्वारा

इंदौर रेलवे स्टेशन से लगभग 150 किलोमीटर और खंडवा रेलवे स्टेशन से 180 किलोमीटर दूर है।

सड़क के द्वारा

इंदौर से लगभग 150 किलोमीटर, खंडवा से 180 किलोमीटर, सेंधवा से 70 किलोमीटर और खरगोन से 90 किलोमीटर दूर है।